ab
| |

ऐतबार

कभी कभी दिल चाहता है तुमसे पूछूँ —
कैसा रहा यह एक महीना?
क्या क्या हुआ इस एक महीने में?
क्या तुमने कुछ ऐसा किया जिससे तुम्हें खुशी मिली?
कुछ नया हुआ?
कुछ अच्छा लगा?

कैसे रह लूँ जाने बिना तुम्हारी हर बात?
आदत बन गए थे तुम।
जिस दिन तुम नहीं दिखते थे ना,
मैं उस दिन को गिनती ही नहीं थी।

तुम Rishikesh गए थे ना…
और कहाँ कहाँ घूमे?

Rishikesh में Ganga किनारे बैठे तो थे तुम,
पर ऐसा लग रहा था जैसे कई रातों से सोए नहीं हो।

Office में भी काम तो करते थे,
पर लगता था जैसे थक गए हो…
अंदर से।

क्या था वह जो मैं पढ़ नहीं पा रही थी?
क्या मैं थी?
या तुम वाकई अपनी ज़िंदगी से परेशान थे?
जैसे बस यही सोच रहे हो —
“कैसे निकल जाऊँ यहाँ से… बहुत हो गया।”

मुझसे बच भी नहीं पा रहे थे,
और रह भी नहीं पा रहे थे।

इसलिए जाकर कोने में bean bag पर काम करते थे।
I was too distracting.

I am sorry.

पर शायद यही हम दोनों के लिए अच्छा भी था।

अगर मैं रहती तुम्हारी ज़िंदगी में,
तो शायद तुम खुद को महसूस करना शुरू ही नहीं करते।
तुम Mahakal से माँगना शुरू नहीं करते।

जिस रात तुम्हें block किया था,
शायद वह भी Mahakal की ही प्रेरणा थी।

कुछ तो अच्छा सोचा होगा उन्होंने तुम्हारे लिए।

मैंने किसी से पूछा था —
इतनी चाहत होने के बाद भी हम साथ क्यों नहीं हैं?

उसने कहा,
“तुम किसी और की दुआओं में क़बूल हुए हो।”

कोई है जो तुम्हें दिल-ओ-जान से, पूरी शिद्दत से चाहता है।
Mahakal उसकी सुन रहे हैं।
शायद उसी की वजह से मैं दूर हूँ।

वह आएगी…
तुम्हारी ज़िंदगी में रंग भरने।
तुम्हें वैसे समझने जैसे तुम्हें कोई समझ नहीं पाया।

तुम्हारे दिल का हर वह डर मिटाने
जिसका सामना तुम खुद से भी नहीं कर पाते।

तुम्हें ऐसा जीवनसाथी मिले
जो तुम्हारे दिल को पहचाने,
समझे,
तुम्हारे अंदर की गहराई को नाप ले।

सच में, बहुत intense हो तुम।

तुम्हें मैं शायद उतना समझ नहीं पाई…
फिर भी इतना बेइंतहा प्यार कर बैठी।

समझ जाती
तो ना जाने क्या कर बैठती।

मैंने कल Chand Mera Dil देखी थी।
बहुत याद आए तुम।

11:11 पर मैंने wish भी माँगी थी —
काश ये movie मैं तुम्हारे साथ देखूँ।

मैं बहुत रोई तुम्हारी याद में।

उस गाने में एक line है —

“Hum bhi sahi the, tum bhi sahi the
Galat phir mod kyun liya kahaani ne?”

शायद हमारी कहानी perfect नहीं है।
पर यार… तबाह हो जाती मैं सच में।

बहुत attached हो गई थी तुमसे।
अभी भी हूँ।

सीख रही हूँ प्यार करना।
थोड़ा difficult है तुम जैसे को प्यार करना
और खुद को ना खोना।

कभी कभी मुझे खुद से भी डर लगता है —
कहीं तुम मेरे इस दिल को इतना बेचैन ना कर दो
कि मैं यह तक भूल जाऊँ कि मैं कौन हूँ।

I have loved you.
I will always love you.

I am sorry you had to go through this.

मैं हमेशा तुम्हारी ख़ैरियत की दुआ करूँगी।
तुम्हारी success के लिए।
तुम्हारी खूबसूरत ज़िंदगी के लिए।

तुम्हारे सारे सपने पूरे हों।

पहाड़ों में घर हो तुम्हारा।
कभी शहर में ना रहना पड़े तुम्हें।

कभी किसी चीज़ की कमी ना हो।
कभी कोई दुख ना सहना पड़े।

और अगर कभी इस दुनिया में मुसीबत आए,
तो तुम्हें किसी का मोहताज ना होना पड़े।

और अगर कभी सच में ज़रूरत पड़े किसी साथी की…
तो तुम्हें मुझे याद करने से पहले दोबारा ना सोचना पड़े।

I hope I stay in your heart
until there is light.

Similar Posts

Leave a Reply