Happy

Listen to this blog in My voice:

मैं अपनी lunch table पर बैठी थी when I saw you.

नहीं, तुम नहीं थे। कोई और था।

वो अपनी team के साथ microwave में खाना गरम कर रहा था, और मैं round table पर lunch कर रही थी। उसके कान pierced थे, और उनमें एक बहुत छोटा-सा, चमकता हुआ diamond था।

कुछ पलों के लिए लगा कि तुम हो।

वही बाल। वही हँसी। वही कान। वही height.

मैंने दो seconds तक बिना पलक झपकाए उसे देखा। फिर tiffin खोलते-खोलते और ध्यान से देखा। वो बिल्कुल हूबहू तुम्हारे जैसा था—तुम्हारी तरह हँसना, तुम्हारी तरह smile करना।

आज वक़्त मुझे फिर से बहुत पीछे ले गया।

जब तुम black पहनते थे, कितने अच्छे लगते थे। उस इंसान ने भी black पहना था। It is strange how sometimes a complete stranger can remind you of someone from your past—someone you thought you had forgotten a long time ago.

वो इंसान अब तुम्हारी ज़िंदगी का हिस्सा नहीं होता, पर शायद कहीं-न-कहीं तुम्हारे अंदर अब भी रहता है।

मैं काफ़ी देर तक उस इंसान को देखती रही। मानो उसे थोड़ा-सा और देख लूँगी, तो शायद तुम मिल जाओगे।

साथ में lunch करना… lunch table पर तुम्हारा लगातार बोलते जाना, और मेरा अपना lunch छोड़कर बस तुम्हें देखते और सुनते रहना।

फिर पूरे दिन में सबसे ज़्यादा मुझे lunch के बाद वाली walks का इंतज़ार रहता था। It used to be my favourite part of the day. मैं बहाने ढूँढ़ती रहती थी कि कैसे बस तुम और मैं साथ walk करें, और बाकी team हमसे थोड़ा आगे या पीछे रहे।

अब सोचती हूँ तो खुद पर हँसी आती है। मैं जानबूझकर तुमसे कुछ पूछती थी, और तुम उसे पूरे मन से समझाने लगते थे। फिर उसी बहाने हम दोनों बस चलते रहते थे—मैं चुपचाप तुम्हें सुनती रहती थी, और तुम बोलते रहते थे।

तुम्हें बोलते हुए सुनना, तुम्हारी आवाज़… I would completely lose myself in you.

मुझे आज भी याद है, जब तुम swimming pool में मुझे swimming सिखा रहे थे। तुम पानी में कूदकर इतने मस्त तरीके से swimming कर रहे थे, और मुझे pool में उतरने में झिझक हो रही थी।

फिर तुमने मुझे अपना हाथ दिया।

एक पल के लिए तुम्हारे चेहरे पर मेरी नज़रें जैसे रुक गई थीं। You were insanely handsome—and so good-natured. I was deeply attracted to you, and to how sweet you were. You were kind.

तुम्हारा हाथ पकड़कर मैं पानी में आ गई, और तुमने एकदम से मुझे पकड़ लिया। हम दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब थे। चारों तरफ़ पानी था, थोड़ा-सा whisky का नशा था, और तुम थे।

You were a whisky person too. And you were so charming.

खुलकर हँसना। खुलकर रोना। खुलकर प्यार करना। खुलकर बोलना।

और तुम्हारी वो smile, जिसमें तुम्हारे दो राक्षस जैसे दाँत दिखते थे—I still haven’t forgotten it.

जब भी मैं तुम्हारी तारीफ़ करती थी या तुम्हारे साथ flirt करती थी, तुम्हारा वो dimple, और फिर थोड़ा शर्माकर हँसना… जैसे तुम्हें सच में पता ही नहीं था कि तुम कितने ख़ूबसूरत हो।

I wanted to touch your bare body. नशा भी था और तुम भी। पर जाने क्यों, सब लोगों के सामने मैं hesitant थी।

But you were not.

तुमने मेरे पैर पकड़े and made me swim along with you. I really admired how open and confident you were. तुम्हें इस बात की परवाह नहीं थी कि लोग क्या सोचेंगे। तुम बस अपनी feelings में पूरी तरह present रहते थे।

खाना खाते-खाते मैंने उस इंसान को फिर देखा। अब वो मेरी side वाली table पर बैठकर खाना खा रहा था।

उसके कान का diamond बिल्कुल वैसे ही चमक रहा था, जैसे तुम्हारे कान में चमका था—जब मैंने तुम्हें पहनाया था।

It was your birthday.

July 29th. I will never forget that day.

मैं बहुत excited थी। I wanted to surprise you, but मुझे पता ही नहीं था कि तुम्हें क्या अच्छा लगेगा। इसलिए मैं तुम्हें store लेकर गई।

तुम diamonds देख रहे थे। मैं तुम्हारे पास आई, और तुमने मुझसे पूछा, “ये कैसा है?”

मैंने तुम्हारा चेहरा देखा। तुमने अपने कान में कोई black stone पहना हुआ था।

“ये तुम्हारे कान क्यों छिदे हुए हैं?” मैंने तुम्हें चिढ़ाते हुए पूछा।

और तुमने अपना वो सबसे प्यारा-सा face बनाया।

I loved teasing you.

तुमने लगभग मुझे अपनी तरफ़ खींच लिया to kiss me. मैं resist कर रही थी, but you kissed me anyway.

फिर तुम perfumes और watches देखने चले गए। और मैंने तुम्हारे लिए वो दो छोटे-से real diamonds ख़रीद लिए।

जब मैंने वो तुम्हें दिए, तुम इतने shocked थे। I can’t get that memory out of my head. तुम्हारी eyebrows एकदम से ऊपर उठ गई थीं।

“पागल-वागल हो क्या तुम?”

और फिर मैंने दुनिया की सबसे cheesy line बोली—

“हाँ, तुम्हारे लिए थोड़ा-सा।”

And man, the way your face lit up.

तुम्हारी आँखों में जो ख़ुशी थी, उसे देखकर मैं वहीं तुमसे प्यार कर बैठती। शायद कर भी बैठी थी। बस उस वक़्त मान नहीं पाई।

“लो, अब तुमने लिया है, तो तुम ही पहनाओ,” तुमने कहा।

मैंने carefully वो dazzling white box खोला और diamonds तुम्हारे कानों में पहना दिए।You were unbelievably happy.

और जब तुमने आख़िरकार उन्हें पहना, you were a sight to behold. मैं बस तुम्हें देखती रह गई।

मुझे याद है, तुमने कहा था, “मेरा काफ़ी समय से मन था कि real पहनूँ। Thanks a lot.”

Normally, तुम हमेशा randomly मुझे hug कर लेते थे, kiss कर लेते थे, या अपने cheeks मेरे cheeks से rub करते थे।

पर इस बार नहीं।

इस बार, पहली बार, तुम बस मुझे देख रहे थे।

And that’s when I knew I had made a grave mistake.

मैंने चुपचाप तुम्हें brush off करते हुए कहा, “पूरे लड़की लग रहे हो। ”

और तुम दिल खोलकर हँस पड़े।मैं freeze हो गई थी, तुम्हें ऐसे हँसते देखकर।हम store से बाहर निकले, और तुम बहुत ख़ुश थे। तुम्हारी वो ख़ुशी आज भी मेरी यादों में बिल्कुल वैसी ही ज़िंदा है।

I would have died a thousand deaths before making you go through what I eventually did.

मैं lunch table पर बैठी उस इंसान को फिर देखती हूँ, और मुझे तुमसे ज़्यादा शायद अपनी वो version याद आती है, जो मैंने तुम्हारे साथ पाई थी।

The version of me that could laugh freely. Feel freely. Love without constantly protecting herself.मुझे तब इसका एहसास नहीं हुआ था, पर आज होता है। और ये एहसास मेरे चेहरे पर एक छोटी-सी smile ले आता है।

Maybe the best moments happen right in front of us, and we fail to recognize them while we are still living them.

अगर मेरी पुरानी version तुम्हें नहीं बता पाई कि तुम मेरे लिए कितना matter करते थे, तो मेरी healed version आज ज़रूर बताती—

I love you.

Thank you for making me who I am today.तुम, चाहे कितने ही थोड़े वक़्त के लिए, मेरी ज़िंदगी का सबसे ख़ूबसूरत हिस्सा थे।I wish I had made different choices back then. Maybe things would have been better between us. Maybe we would have been better.

या शायद हमारी कहानी उतनी ही थी।पर जो भी थी, वो ख़ूबसूरत थी।

और तुम—तुम मेरे अंदर कहीं-न-कहीं आज भी वैसे ही रहते हो: black पहने हुए, कानों में वो छोटे-से diamonds, आँखों में ख़ुशी, और अपनी राक्षस जैसे दाँतों वाली smile के साथ।

To the life you bought in me and the way you danced, all hearts.


Discover more from 1shablog

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Author: Onesha

She is the funny one! Has flair for drama, loves to write when happy! You might hate her first story, but maybe you’ll like the next. She is the master of words, but believes actions speak louder than words. 1sha Rastogi, founder of 1shablog.com.

Leave a Reply