RCB
आज तुम बहुत खुश होगे…
RCB आखिरकार जीत गई।
मुझे याद है, एक बार तुमने मुझे एक Reel भेजी थी —
“महिला मित्र को भेज देता हूँ, क्या पता दिला दे…”
और बात RCB की Jersey की हो रही थी।
तब मैंने सच में सोचा था कि तुम्हारे लिए वो Jersey मंगवा दूँगी।
अब IPL खत्म हो गया है।
RCB जीत भी गई।
मुझे नहीं पता ये सब अब मायने रखता है या नहीं…
पर आज पता नहीं क्यों, बस तुम्हारी खुशी के बारे में सोच रही थी।
मुझे पता है तुमने दिल से चाहा होगा कि RCB जीते।
शायद दुआ भी की होगी।
दुनिया के लिए ये बस एक मैच होगा,
पर मेरे लिए इसलिए खास है…
क्योंकि ये तुम्हारे लिए खास था।
बस उम्मीद है कि आज रात तुम मुस्कुरा रहे होगे।
उम्मीद है तुमने इस जीत को वैसे ही महसूस किया होगा,
जैसे हमेशा से करना चाहते थे।
और कभी-कभी बस ये सोचती हूँ…
अगर मैं आज भी तुम्हारे लिए एक RCB jersey order करूँ,
तो क्या तुम अब भी उतने ही खुश होगे?

