sach
|

सच

कभी कभी कुछ लोग हमें सिर्फ लोग नहीं लगते…
वो हमें अपनी favourite films के अधूरे characters जैसे लगते हैं।
Un characters जैसे, जो screen पे तो मुस्कुरा देते हैं,
पर अंदर ही अंदर खुद से लड़ रहे होते हैं।

तुम मुझे हमेशा Yeh Jawaani Hai Deewani और Tamasha के बीच कहीं खड़े हुए लगते हो।
एक तरफ Bunny — जो भागना जानता है।
दूसरी तरफ Ved — जो खुद को छुपा लेना जानता है।

और शायद इसी लिए तुम समझ नहीं पाते
कि इंसान दुनिया से नहीं,
सबसे ज़्यादा खुद से थकता है।

Yeh Jawaani Hai Deewani में Bunny को लगता था कि ज़िंदा रहने का मतलब है, constantly move करते रहना — नए शहर, नए पहाड़, नए experiences।
उसे लगता था रुक जाना हार है।

पर कुछ लोग सफर सिर्फ जगहों में नहीं ढूंढते।
कुछ लोग वो adrenaline लोगों में ढूंढने लगते हैं।
नए चेहरों में।
Temporary attachments में।
Un conversations में जहाँ depth कम और distraction ज़्यादा होता है।

और सच कहूँ?
आज की generation में emotional escape को “freedom” बोल दिया गया है।

Commitment “pressure” लगता है।
Vulnerability “neediness”।
और numb हो जाना “peace”।

पर numbness कभी peace नहीं होती।
वो सिर्फ एक लंबी थकान होती है… जो धीरे धीरे इंसान को अंदर से खा जाती है।

पहाड़ चढ़ना मुश्किल होता है,
पर खुद के अंदर उतरना उससे भी ज़्यादा मुश्किल।

इसी लिए शायद Bunny को भी एक दिन समझ आया था —
कि पूरी दुनिया देख लेने के बाद भी इंसान अकेला रह सकता है।
क्योंकि loneliness जगहों की कमी से नहीं, connection की कमी से आती है।

और फिर Tamasha का Ved।
वो लड़का जो stories में ज़िंदा feel करता था,
पर real life में किसी और का version बन कर जी रहा था।

Corporate meetings, fake smiles, routine conversations —
सब कुछ ठीक लग रहा था…
सिर्फ वो खुद ठीक नहीं था।

सबसे dangerous चीज heartbreak नहीं होती।
सबसे dangerous चीज होती है वो दिन
जब इंसान को खुद की असली आवाज़ सुनाई देनी बंद हो जाए।

Ved की problem ये नहीं थी कि उसे प्यार नहीं मिला।
उसकी problem ये थी कि उसने खुद को जीना ही छोड़ दिया था।

और शायद तुम भी कहीं ना कहीं वही कर रहे हो।

तुम emotions feel करते हो…
पर उन्हें नाम नहीं देते।
तुम care करते हो…
पर accept नहीं करते।
तुम रुकना चाहते हो…
पर भागने की आदत छोड़ नहीं पाते।

कुछ लोग इतने सालों तक अपने emotions suppress करते रहते हैं
कि उन्हें लगने लगता है उनका detached रहना ही maturity है।

पर emotionally unavailable होना maturity नहीं होती।
वो बस survival mode होता है।

और survival mode में इंसान जीता नहीं…
सिर्फ दिन काटता है।

कभी कभी मुझे लगता है तुम बहुत खूबसूरत इंसान हो सकते थे…
अगर तुम खुद से इतना नहीं भागते।

क्योंकि emotionally aware लोग perfect नहीं होते,
पर वो सच से भागते नहीं।
वो “I’m fine” के पीछे अपना दर्द hide नहीं करते।
वो connection को convenience के हिसाब से on-off नहीं करते।

प्यार सिर्फ किसी के साथ वक्त बिताना नहीं होता।
प्यार मतलब किसी के सामने अपना असली चेहरा रख पाना भी होता है।

और शायद इसी जगह हम हार गए।

ऐसा नहीं है कि ज़िंदगी रुक गई है…
शायद मैं रुक गई हूँ।

मैं आगे बढ़ना चाहती हूँ,
पर कुछ रिश्तों का बोझ पैरों से नहीं, रूह से बंध जाता है।

तुम्हारे होने या ना होने से मुझे फर्क नहीं पड़ता —
ये मैं जितनी बार बोलूँ, उतना ही झूठ लगता है।

फर्क पड़ता है।
तुम्हारा अचानक दूर हो जाना,
फिर वापस आ जाना,
फिर खुद में खो जाना…
सब महसूस होता है।

पर अब एक बात समझ आ रही है —
ये सफर मेरा नहीं है।

ये तुम्हारा सफर है।
खुद को पहचानने का।
उन दीवारों को तोड़ने का जो तुमने सालों से अपने अंदर बना रखी हैं।
Un emotions का सामना करने का जिनसे तुम हर बार भाग जाते हो।

और कुछ journeys ऐसी होती हैं
जहाँ प्यार भी किसी को बचा नहीं सकता।

इंसान को एक point के बाद
खुद ही अपने अंधेरों में उतरना पड़ता है।

मैं बस एक आईना हो सकती थी।
एक एहसास।
एक catalyst।

जैसे Tara Ved के लिए थी।

पर किसी की कहानी समझ लेना
और उस कहानी में जी पाना —
दोनों अलग बातें हैं।

इसलिए अब मुझे जाना होगा।
चाहे दिल अभी भी पीछे मुड़ कर देखता हो।
चाहे मेरी आदत अभी भी तुम्हारी तरफ जाती हो।
चाहे मेरे अंदर का एक हिस्सा अभी भी ये उम्मीद रखता हो
कि एक दिन तुम खुद से मिल लोगे।

पर मैं अपनी ज़िंदगी किसी ऐसे इंसान के इंतज़ार में नहीं रोक सकती
जो अभी तक खुद के सामने ही सच्चा नहीं हो पाया।

हो सकता है ज़िंदगी तुमसे कुछ लोग इसलिए दूर कर रही हो…
ताकि तुम finally खुद के साथ अकेला रहना सीख सको।
ताकि एक दिन तुम distractions के बिना भी survive कर पाओ।
ताकि तुम्हें समझ आए —
healing attention से नहीं, awareness से आती है।

और जिस दिन तुम सच में खुद से मिल लोगे ना…
उस दिन शायद तुम्हें समझ आएगा
कि सुकून दुनिया के किसी पहाड़, किसी शहर, किसी body, किसी escape में नहीं था।

वो हमेशा तुम्हारे अंदर ही था।

और जिस इंसान को मैंने तुम्हारे अंदर महसूस किया है…
वो सच में बहुत खूबसूरत है।

बस एक बार उसे दुनिया के सामने आने देना।
फिर कभी मिलना मुझसे।

शायद उस दिन तुम समझ पाओगे —
खुल कर जीना किसे कहते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply